13 लाख के 5 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई गंभीर मामलों में शामिल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को नक्सली संगठन के सेक्शन कमांडर सहित 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की नीतियों के मुताबिक नक्सली संगठन में पद के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था। बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन में प्रताड़ना से परेशान होकर और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

आत्मसमर्पण किये नक्सलियों में 8 लाख रुपये का इनामी पामेडड निवासी सेक्शन कमांडर पांडू उर्फ सोनू उर्फ राजू, 3 लाख का इनामी गंगालूप निवासी डिप्टी कमांडर मंगू पोटाम, एक-एक लाख रुपये के इनामी दलम डिप्टी कमांडर गंगालूप निवासी लोकेश हेमला और आयतु कोडेम और बोडलापुसनार निवासी आयतु हपका शामिल है।
सरेंडर करने वाली नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये किये गए हैं। यह नकस्ली अलग-अलग घटना में शामिल रहे हैं। नारायणपुर की झारा घाटी में एंबुश लगाकर पुलिस पर हमला। इसमें 6 जवान शहीद हुए थे और 7 हथियार लूटे गए थे। नारायणपुर के ग्राम खुदरू घाटी में एंबुश लगाकर पुलिस पर हमला। इसमें 9 जवान शहीद हुए और हथियार लूटे गए।
इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की रेंज कमेटी अध्यक्ष सहित 2 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली जवानों पर हमला करने, सुरक्षा से मुठभेड़ और आईडी ब्लास्ट में शामिल रहे हैं। दोनों नक्सलियों में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना गंगालूर से बुधवार को जिला बल और डीआरजी की टीम पुनसार व सावानर की तरफ निकली थी। अभियान के दौरान जवानों को गांव में एक नक्सली के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर जवानों ने उसे धर दबोचा।












Click it and Unblock the Notifications