देखें VIDEO: जब अचानक जवानों से भरी बस नदी के तेज बहाव में बहने लगी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को डीआरजी जवानों से भरी बस अचानक से उफनती नदी में बहने लगी। यह हादसा नदी पर बने रपटा को पार करते वक्त हुआ। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से सभी जवानों को सकुशल बचा लिया गया। यह घटना जिला के भैरमगढ़ ब्ल़क के नेलशनार और मिर्तर रोड के बीच हुई है।
Recommended Video

अचानक नदी में बहने लगी बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सोमवार को बस में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। बारिश के चलते इस वक्त नदी-नाले उफान पर हैं। भैरगढ़ ब्लॉक में नेलशनार और मिर्तुर रोड के बीच मीर्तुर नदी पार करने के दौरान रपटा पर बस तेज बहाव में बहने लगी। इससे पहले कि चालक संभाल पाता, बस रपटे से उतरकर नदी में चली गई।

ग्रामीणों ने जवानों को बचाया
हादसा होते देख आसापस मौजूद ग्रामीण बचाने के लिए पहुंच गई। तब तक कई जवान बस से किसी तरह बाहर निकले और साथियों को बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई। जवानों ने कड़ी मशक्कत से अपने अन्य साथियों को बचा लिया है। एसपी कमल लोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

बस में सवार थे 30 जवान
सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन को निकली थी। दंतेवाड़ा के करीब 30 जवान ऑपरेशन खत्म होने के बाद बस से दोपहर दो बजे लौट रहे थे। मिरतूर से कुछ ही दूरी पर मरी नदी के पुल पर पानी बढ़ जाने से बस फंस गई। सभी जवान समय रहते सुरक्षित उतरकर बाहर आ गए। इसके बाद बस बह गई।












Click it and Unblock the Notifications