बीजापुर और दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक, दो ग्रामीणों को मार डाला

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल, बस्तर संभाग में दो दिसंबर को नक्सलियों ने बंद का ऐलान किया है। हालांकि इससे पूर्व उन्होंने दोनों जिलों में गंभीर घटना को अंजाम दिया है। एक तरफ जहां दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति की हत्या कर दी तो वहीं बीजापुर में आईडी ब्लास्ट कर टाटा सूमो को उड़ा दिया और दो ग्रामीणों की हत्या कर दी।

bijapur and dantewada naxali did attack

बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बासागुड़ा-तुर्रम के बीच राजपेटा के पास आईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने टाटा सूमो को उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया। वहीं गगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की घटना की पुष्टि नहीं की है।

वहीं दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों ने देर रात हंदवाड़ा में ग्राम सरपंच के पति की हत्या कर दी है। उसे नक्सली रात को उठाकर ले गए। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की शक में उसको मारा है। मारे गए सरपंच पति का नाम संतोष कश्यप है। उसका शव बेड़मा गांव में बरामद किया गया है।

वहीं कांकेर में सुरक्षाबलों में नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। ताडोकी थाना क्षेत्र के पत्कालबेड़ा गांव में जवानों ने आईडी विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाया था। जवानों को सर्चिंग के दौरान आईडी बरामद हुई। बता दें कि हाल में ही जवानों ने इसी इलाके में एनकाउंटर कर नक्सलियों को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+