बीजापुर हमला: नक्सलियों ने जारी की बंधक बनाए गए कोबरा कमांडो की फोटो, CRPF ने शुरू की जांच
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में शुक्रवार रात सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया था, जिसके तहत 2000 से ज्यादा जवान अलग-अलग टीमों में बंटकर जंगल के अंदर गए। इस दौरान एक टीम पर नक्सलियों ने U-फॉर्मेशन में हमला किया, जिसमें 23 जवान शहीद हो गए, जबकि 31 जवान घायल थे। वहीं एक जवान के नक्सलियों के कब्जे में होने की बात सामने आई थी। जिसके सबूत के तौर पर अब उस जवान की फोटो नक्सल ग्रुप की ओर से जारी की गई है।
Recommended Video

नक्सलियों की ओर से जारी फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। फोटो में जवान सीआरपीएफ की ड्रेस में है। साथ ही ऐसा लग रहा कि वो किसी से बात कर रहा। वहीं मामले में सीआरपीएफ के सूत्र ने कहा कि नक्सलियों द्वारा जारी की गई एक तस्वीर मीडिया में प्रसारित हो रही है, इस फोटो में दिख रहा शख्स कोबरा का लापता जवान है। जिस वजह से सीआरपीएफ उचित कार्रवाई करने में लगी हुई है। साथ ही जवान की पहचान राकेश्वर सिंह मनहास के रूप में हुई है।
मध्यस्थों के ऐलान की मांग
वहीं दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरफ से प्रेस नोट जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली गई है। नक्सलियों की तरफ से आए बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि लापता जवान उनके कब्जे में है। साथ ही कहा कि सरकार मध्यस्थों का ऐलान करें, तो ही वो जवान को सौपेंगे, तब तक वो 'जनताना सरकार' के पास रहेगा। जनताना सरकार का मतलब होता है, जनता की सरकार, जिसे नक्सली अपना मॉडल बताते हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने एक और फोटो जारी की थी, जिसमें लूटे गए 14 हथियार और 2000 से ज्यादा कारतूस शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications