Chhattisgarh: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के बाद अब अंग्रेजी मीडियम कॉलेज खोलेगी सरकार
छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी ।
रायपुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी । सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से अगले 10 दिनों के भीतर योजना का विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है। भूपेश बघेल योजना है कि आगामी शिक्षा सत्र से पहले छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कम से कम 10 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम महाविद्यालय शुरू कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का निर्णय किया है। तय किया गए है कि राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय शुरू किए जाएंगे। प्रथम साल 10 कॉलेजों से यह शुरू होगा। आगामी तीन सालों में सभी जिला मुख्यालयों में एक महाविद्यालय खोलने की बात कही जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों का कहना है, वर्तमान में प्रदेश में इंग्लिश मीडियम के सरकारी महाविद्यालय नहीं होने के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य प्रदेशों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। इसके कारण से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता है। अब अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए महाविद्यालय खुल जायेंगे, तो स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में मुख्य सचिव को जारी निर्देश में कहा है कि राज्य में अंग्रेजी माध्यम के अनेक निजी एवं शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय न होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा हेतु महानगरों के महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है।
राज्य के विद्यार्थियों को राज्य में ही अंग्रेजी माध्यम से महाविद्यालयीन शिक्षा देने हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह ही गुणवत्तायुक्त महाविद्यालयीन शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय भी आरंभ किये जाएं। इन महाविद्यालयों की चरणबद्ध स्थापना की जाए। प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएं। इसी तरह आगामी 03 वर्षों में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएं।
सीएम भूपेश बोले, अभिभावकों ने जाहिर की थी फ़िक्र
सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मैं बीते दिनों कई अभिभावकों से मिला। सभी का कहना था कि कांग्रेस सरकार में बेहतर अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम सरकारी स्कूल बने हैं, जिनमें मुफ्त शिक्षा मिल रही है। लेकिन 12वीं के बाद उनके बच्चे किस संसथान में पढ़ेंगे, इसकी फ़िक्र उन्हें सता रही रही। क्योंकि बड़े शहरों में पढाई बहुत महंगी है। इसलिए अब हमने फैसला लिया है कि शानदार शासकीय स्कूल की तरह ही अब सरकारी महाविद्यालय भी खोलेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुताबिक यह सरकारी इंग्लिश माध्यम महाविद्यालय होंगे। जहां बेहतर उच्च शिक्षा मिलेगी। अब अभिभावकों को फ़िक्र करने की जरूरत नहीं है ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर आकी गई सबसे कम बेरोजगारी दर, भूपेश सरकार का जादू बरकरार












Click it and Unblock the Notifications