CG News:अंबिकापुर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के करीबी मुकेश के घर और दफ्तर पर छापेमारी
GST Team Raid In Surguja: सरगुजा में एक बिजनेसमैन के कई ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। वे जाने-माने एक बड़े व्यवसायी और कांग्रेस नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं। बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के यहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कई ठिकानों पर छापा मारा है।
कारोबारी के कई व्यवसायिक दुकान मुकेश प्लास्टिक, मुकेश पटाखा शॉप सहित संभाग के सबसे बड़े होटल पर्पल ऑर्चिड में भी जीएसटी की टीम ने दबीश दी है। अनुसार जीएसटी की टीम रायपुर से अंबिकापुर शनिवार सुबह ही पहुंची थी।

7 सितंबर की दोपहर ब्रम्ह रोड राममंदिर के पास रहने वाले व्यवसाई मुकेश अग्रवाल के घर और दुकानों पर जीएसटी की 12 सदस्यीय टीम ने एक साथ दबीस दी। जीएसटी की टीम रायपुर से आई थी। 3 गाड़ियों में 12 सदस्यीय टीम ने छापामार कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार जीएसटी की टीम ने दस्तावेज और अकॉउंट की मिलान की। बड़ी मात्रा मे कर चोरी की सम्भावना है। ये जांच 2-3 दिनों तक जारी रह सकती है।
सरगुजा संभाग में मुकेश अग्रवाल पटाखा के सबसे बड़े होल सेल डीलर हैं। इसके अलावा प्लास्टिक का थोक और फुटकर व्यवसायी है। सरगुजा संभाग के सबसे लग्जरी होटलों में से एक पर्पल आर्किड के वे संचालक भी हैं।
जांच में पहुंचे जीएसटी टीम के अधिकारी मामले में कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि रायपुर से ये टीमें आई हैं। लेन-देन के दस्तावेज और बिलों की जांच की जा रही है। इसमें समय लगेगा। जीएसटी बिलों और पेमेंट की जांच प्रक्रिया लंबी होती है।












Click it and Unblock the Notifications