भूपेश बघेल ने अगस्त में की थी महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग: कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप का भी मामला उठा। वहीं अब कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र पर महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने में देरी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महीनों पहले सट्टेबाजी मंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
कांग्रेस ने कहा कि सीएम बघेल ने प्रतिबंध की मांग की थी, ऐसे में उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा को उसके कार्यों के लिए करारा जवाब देंगे।

केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ अवरुद्ध आदेश जारी किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा करने का अधिकार होने के बावजूद इन प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने के लिए कोई अनुरोध नहीं भेजा।
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ईडी कई महीनों से महादेव ऐप मामले की जांच कर रही है लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि इसे प्रतिबंधित करने में इतना समय लगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री इस तथ्य के बारे में स्पष्ट रूप से झूठ बोल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं की थी। 24 अगस्त, 2023 को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जबकि केंद्र सरकार द्वारा 28 प्रतिशत टैक्स लगाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी को कानूनी दर्जा दे दिया था।
कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री कई महीनों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि केंद्र सरकार इस सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही है। उन्होंने (बघेल) कहा था कि शायद 28 फीसदी जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है। क्या बीजेपी का ऐप ऑपरेटरों के साथ कोई लेन-देन है?












Click it and Unblock the Notifications