Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में जारी है बारिश का प्रकोप, इस जिले में बंद किये गए स्कूल
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार 4 दिनों से बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते बेमेतरा जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिन तक बंद रहेंगे। यह फैसला बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लिया है।
ज्ञात हो कि इस समय देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, नदियां उफान पर हैं, बाढ़ से रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है, भूस्खलन से तबाही मची है। कुछ इलाकों में भूकंप के झटके भी आए हैं।

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों और बच्चों के लिए है। शिक्षक, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अभी भी काम पर आना होगा। कलेक्टर ने सभी को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।बहरहाल राज्य की राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मानसून टर्फ बनने से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर,बिलासपुर, गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर और नारायणपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: भूपेश ने रोका था,साय शुरू करेंगे, 7 साल से बंद पड़ा स्काई वाक फिर लेगा आकार












Click it and Unblock the Notifications