छत्तीसगढ़ः मंडप और दूल्हा एक लेकिन दुल्हन दो, तीनों ने मर्जी से लिए साथ फेरे
Bastar Man did marriage with two girl बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टिकरालोहंगा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही मंडप में एक लड़के ने दो लड़कियों के साथ सात फेरे लिये। युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर भी दोनों लड़कियों के नाम छपवाए थे। यह शादी तीन परिवारों की रजामंदी से हुई है। शादी में शरीक हुए सभी लोग उत्साह में थे।

दोनों लड़कियों को पता थे चंदू की प्रेम कहानी
टिकरालोंहगा निवासी चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम हो गया था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था। इस दौरान सुंदरी गर्भवती हो गई। सुंदरी को इस बात की जानकारी थी कि चंदू का हसीना से भी अफेयर चल रहा है और हसीना को भी पता था कि चंटू सुंदरी के साथ रिलेशनशिप में है।

तीनों परिवार के लोगों ने मर्जी से करवाई शादी
इसी दौरान सुंदरी की गर्भवती होने की जानकारी तीनों के परिवार के लोगों को पता चल गई। जब गर्भवती सुंदरी के परिजनों ने चंदू पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने दोनों लड़कियों से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तीनों परिवार के लोग राजी भी हो गए और टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन किया गया। हालांकि इस शादी को लेकर दो दुल्हन और दूल्हे के परिवार की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।

एक ही मंडप में लिया सात फेरे
चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। फिर गांव में रिसेप्शन का भोज भी दिया गया। जहां भोज की व्यवस्था की गई थी वहां दो दुल्हन और एक दूल्हे के बैठने के लिए स्टेज भी तैयार किया गया था। तीनों एक साथ एक ही स्टेज में बैठे और लोगों से शादी की बधाईयां ली।

तीनों मोबाइल कांफ्रेंस कर करते थे बात
बताया जा रहा कि शादी के पहले ही चंदू, हसीना और सुंदरी एक साथ बातें किया करते थे। तीनों अलग-अलग गांव के निवासी थे और ऐसे में एक साथ बात करने के लिए मोबाइल में कांफ्रेंस के जरिये फोन कर बात करते थे।












Click it and Unblock the Notifications