छत्तीसगढ़ः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री को बांधकर अपनी ही पार्टी के नेता ने जमकर पीटा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांग्रेस पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए। जिले के जवरतला बाजार में डौंडीलोहारा जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू ने दबंगई दिखाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के महामंत्री छक्कन साहन को लकड़ी के खंभे से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छक्कन साहू को राजनांदगांव के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

balaod congress block general secretary beaten by his pary leader

दरअसल, बीते 30 जून को छक्कन साहू अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान जनपद सदस्य राजेश साहू अपने साथियों के साथ आए और छक्कन साहू से गाली-गलौज करने लगे व मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद छक्कन साहू को पकड़कर हाईवे के किनारे मौजूद लकड़ी के खंभे से बांध दिया और सभी ने उनको पीट दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया।

वहीं इस मामले को लेकर बालोद एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दरअसल राजेश साहू और छक्कन साहू दोनों कांग्रेस के नेता है। इसलिए पुलिस भी बीच का रास्ता अपना रही है। देवरी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं छक्कन साहू को मारपीट में गंभीर चोटें आने के बदा राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2020 में राजेश साहू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना में पास्को एक्ट में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटकर आने के बाद उसे पता चला कि उनके खिलाफ शिकायत करने वाली नाबालिग की मदद छक्कन साहू ने की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+