कांग्रेस के मन मे जगा अटल प्रेम, BJP बोली-अच्छी बात है
राहुल गांधी ने सोमवार की सुबह दिल्ली में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उनका कहना था कि भारत की पवित्र भूमि ने पूरे विश्व को प्रेम और अहिंसा की सीख दी है,भारत मां के सपूतों के पदचिह्न देख, हम आगे बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता भाजपा के पितृ पुरुष माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसकी वजह राहुल गांधी हैं,जिन्होंने वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

गौरतलब है कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी ने सोमवार की सुबह दिल्ली में महात्मा गांधी और कई पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उनका कहना था कि भारत की पवित्र भूमि ने पूरे विश्व को प्रेम और अहिंसा की सीख दी है । भारत मां के सपूतों के पदचिह्न देख, हम आगे बढ़ रहे हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी के ऐसा करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे,वह पार्टी से उठकर देश के लिए सोचते थे। पूर्व पीएम राजीव गांधी जी ने उन्हें लोकसभा की कमेटी का अध्यक्ष बनाकर विदेश भेजा था, लेकिन बीते सात आठ सालों में विपक्ष के प्रति ऐसा सम्मान देखने नहीं मिलता है।
इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अटल जी की जयंती पर भाजपा की तरफ से कोई बड़ा आयोजन नहीं करने पर तंज कसा था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा को घेरते हुए कहा था कि पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा द्वारा कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं गया,यह बड़ी गंभीर बात है. भाजपा वाले लगातार कहते हैं कि छत्तीसगढ़ अटल जी ने बनाया, किन्तु भाजपा के लोग भी उन्हें ही भूल गए। बघेल ने कहा था कि मुझे लगता है कि ऊपर से निर्देश मिला होगा।
सीएम भूपेश बघेल के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने चुटकी ली है। मूणत ने सीएम भूपेश बघेल के बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि जानकर अच्छा लगा कि कांग्रेस वालों को देरी से सही अटल जी की महानता समझ मे आ गई है। भूपेश बघेल जी अटल जी से प्रेरणा लीजिये। भाजपा से सुशासन सीखिए। बदलापुर की राजनीति का त्याग कीजिये।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, ED का रही है थर्ड डिग्री टॉर्चर का इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications