CG: अरुण साव बोले- अदालत से आया ईवीएम पर फैसला,कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई बहाना
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम पर फैसला सुना दिया है। अब कांग्रेस के पास हार के लिए कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आज तक एंटी इंकमबेंसी जनता ने सुनी थी, प्रो. इंकमबेंसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धि है।
अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद बीजेपी को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि आज के मतदान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में शून्य पर आऊट होने वाली है और देश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष बनने लायक भी नहीं बची है। बस्तर के बाद अब काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है।

साव ने कहा कि शुक्रवार को मतदान के दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा हैसाव ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल, सुरक्षा बलों के जवान, राजनैतिक कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए आभार जताया।
साव ने कहा कि तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भारी मतदान न केवल मतदाताओं का लोकतंत्र के उत्सव के प्रति उत्साह को दर्शाता है बल्कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के सुशासन और "मोदी की गारंटी" के प्रति जनता का भरोसा भी इससे स्पष्ट हो गया है भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसम की प्रतिकूलता और नक्सल हिंसा की परवाह किए बगैर अथक परिश्रम किया। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भी श्री साव ने बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मतदान के तीसरे और अंतिम चरण में कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाएंगे और दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चाँपा और कोरबा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी।
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के दंश से लहूलुहान बस्तर संभाग के कांकेर संसदीय क्षेत्र के साथ ही राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र की जनता ने एक ओर जहाँ अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया है। साव ने कहा कि राजनांदगाँव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर इस संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश है, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।
यह भी पढ़ें कांग्रेस मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर चल रही है, छत्तीसगढ़ की दुर्ग में बोले अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications