अर्जुन मुंडा ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया कटाक्ष
Arjun Munda:कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी पर कटाक्ष किया है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये, जो जनता जानना चाहती है, जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है। भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी राज में महंगाई 170 प्रतिशत बढ़ गयी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन सामान आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये। आटा, दूध, दही जैसे रोजमर्रा के उपयोगी सामानों पर मोदी सरकार टैक्स लेने लगी। अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी ने देश के मध्यम और गरीबों का जीना दूभर बना दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार से 9 सालों के 9 सवाल और 91 वायदा खिलाफी गिनाया था लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आये केंद्रीय मंत्री इन सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पाये। मोदी के जैसे ही उनके मंत्री भी जनता के सवालों से भागते है दरअसल उनके पास बताने के लिये कुछ है नहीं। जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किया तो झूठ और जुमलेबाजी परोस कर अपनी पीठ थपथपा रहे है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। मुंडा ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया और इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की कालावधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की स्पीड भी दिखाई और स्केल भी दिखाई है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications