Salma Sultana: बरामद हुआ न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना का नरकंकाल, 5 साल पहले अचानक हो गई थी लापता
Anchor Salma Sultana Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोबरा जिले से न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना अचानक 5 साल पहले लापता हो गई थी। न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड की निशानदही पर पुलिस ने सलमा सुल्ताना का नरकंकाल बरामद कर लिया है।
न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना का नरकंकाल पुलिस-प्रशासन ने कोबरा-दर्री मार्ग पर कराई गई कई घंटे की खुदाई के बाद बरामद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमा सुल्ताना का नरकंकाल चादर में लिपटा मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने खुदाई के दौरान चप्पल, कुछ बाल के अवशेष और कुछ पोटली बाहर निकली है।

नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी के साथ-साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर DNA टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। डीएनए टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि यह लाश सलमा सुल्ताना की है या फिर किसी और की।
खबर के मुताबिक, पुलिस ने खुदाई के लिए सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का भी सहारा लिया। क्योंकि, इस जगह पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। बता दें कि, पुलिस ने हाल ही में सलमा के बॉयफ्रेंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
क्या है पूरा मामला?
सलमा सुल्ताना, कोबरा जिले के कुसमुंडा के एसईसीएल कॉलोनी की रहने वाली थी और एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी। महज 10वीं पास करने के बाद साल 2016 में वह टीवी स्क्रीन पर आ गई थीं। सलमा सुल्ताना ने एंकरिंग के साथ-साथ ही रिपोर्टिंग, स्टेज शो और अन्य कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
सलमा, 21 अक्टूबर, 2018 को रोज की तरह घर से काम के लिए निकली, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। इसके बाद उनके परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की। कई दिनों तक कोई भी जानकारी ना मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। 20 जनवरी 2019 को सलमा के पिता का देहांत हुआ था।
इस दौरान भी सलमा अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। जिसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कुसमुंडा पुलिस थाने में साल 2019 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिर फिर ये मामा कई साल तक फाइलों में दफन होकर रह गया।
आजतक की खबर के मुताबिक, कोरबा पुलिस में तैनात आईपीएस व एसपी सिटी रॉबिन्सन गुड़िया की नजर सलमा सुल्ताना की फाइल पर गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच एक बार फिर नए सिरे से शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सलमा सुल्ताना ने यूनियन बैंक से एक लोन लिया था।
जब पुलिस ने इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी प्राप्त की तो पुलिस के सामने एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, लोन अकाउंट में अभी भी पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जिम का मालिक एवं जिम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू जमा करवा रहा है।
इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मधुर साहू के बार में जानकारी निकाली और उसे हिरासत में लेने के लिए उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ की आरोपी मधुर साहू, सलमा सुल्ताना का प्रेमी था। इतना ही नहीं, उसके 200 से ज्यादा लड़कियों से रिश्ते थे।
आरोपी मधुर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस की मानें तो मधुर ने सलमा सुल्ताना को भी अपने प्रेम जलाया में फंसाया था। सलमा ने जब मधुर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने सलमा से पीछा छुड़ाने के लिए गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस वारदात के समय मधुर का साथी जिम ट्रेनर कोशल श्रीवास भी साथ था।
इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे साथी अतुल शर्मा की मदद से कोबरा-दर्री मार्ग पर दफनाया दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घंटों खुदाई कराई, तब जाकर नंरकंकाल मिला। आपको बता दें कि कोरबा दर्री फोरलेन सड़क का निर्माण बीते वर्षों में नगर पालिका द्वारा 42 करोड़ रुपये खर्च कर कराया गया था।
कोबरा-दर्री फोरलेन मार्ग पर भावानी मंदिर के सामने सड़क को खोदे का काम दो टीमों ने किया, जो दो दिन तक चला। इस काम के लिए पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में आवेदन दिया था जिस पर वहां से अनुमति प्राप्त हुई। जिसके बाद फोरलेन हाइवे की खुदाई का काम शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications