CG NEWS: छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस बोली- मणिपुर में ध्यान देना था
CHHATTISGARH AMIT SHAH: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है,लिहाजा सियासी दलों के केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा जारी है। शनिवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में वह बीते एक महीने के भीतर छत्तीसगढ़ में तीसरी बार दौरे पर हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास पर तंज कसते हुए कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अभी मणिपुर में ध्यान देना चाहिए। मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा है मणिपुर की जनता अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं डबल इंजन की सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो गई है।
बैज ने अपने बयान में कहा कि मणिपुर में 80 दिनों के भीतर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 5000 घरों में आग लगा दिया गया है 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। जान-माल को भारी क्षति पहुंची है भाजपा सरकार के जिम्मेदार लोग मौन बैठे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है जघन्य हत्याकांड हो रही है बर्बरता दिख रहा है। मणिपुर की राज्यपाल अनसुईया उईके भी मणिपुर के हालात को लेकर व्यथित है। केन्द्र सरकार को मणिपुर की हालात से अवगत करा चुके है उसके बावजूद मोदी और शाह चुप हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर कर रही है और भाजपा दिल्ली में कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के उपर उनके केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की कोई सुन नहीं रहा है। भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है कई गुटों में भाजपा बटी हुई है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बार-बार छत्तीसगढ़ आकर मंडल स्तर की बैठकों को करना पड़ रहा है। भाजपा कुछ भी कर ले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई है।
यह भी पढ़ें CG नरवा विकास: वनांचल के लगभग 5 हजार हेक्टेयर भूमि में हो रहा चारागाह विकास
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications