बारात निकलने से पहले दूल्हे को पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पकड़ा
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन ही एक दूल्हा रेप के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बारात के रवाना होने से पहले ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, दूल्हे के ऊपर 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है। लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था और दूसरी जगह शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया फिर उसे जेल भेज दिया गया।

बीते 3 जून तो पुहपुटरा गांव के रहने वाले चंद्रदेव राजवाड़े की शादी थी। चंद्रदेव पर 16 साल की नाबालिग लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि चंद्रदेव लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके चलते वह दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी ने एक जून को चंद्रदेव को गर्भवती होने की बात बताई और शादी करने के लिए कहा। इस दौरान युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गए। इसके दो दिन बाद ही पुलिस आरोपी चंद्रदेव के घर पहुंच गई। उस समय चंद्रदेव की बारात अंबिकापुर के लगे गांव जगदीशपुर गांव के लिए निकलने की तैयारी हो रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications