Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: शान्ति सरोवर में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, CM भूपेश बघेल समेत कई विधायक हुए शामिल

CG News: रायपुर के विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर मे सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित राजयोग शिविर के लिए आमंत्रित भी किया।

Bramha Kumari: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

barmaha kumari

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशांत मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी संतान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। लोगों को आज नैतिकता और आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। यह भूमि अयोध्यापति श्री राम का ननिहाल रहा है। माउण्ट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है।

Recommended Video

    अडानी के हवाले केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जमकर वार पलटवार

    समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी, पुन्नूलाल मोहले, विधायक ननकी राम कँवर, कुलदीप जुनेजा, अरूण वोरा, शिवरतन शर्मा, धरमजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम, रजनीश सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, सावित्री मनोज मण्डावी, अनिता योगेन्द्र शर्मा, संगीता सिन्हा, उत्तरी जांगड़े भी उपस्थित थीं। स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार...गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अन्त में भिलाई सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया।

    यह भी पढ़ें CG News: साईबर अपराध से निपटने छत्तीसगढ़ पुलिस ने कसी कमर, 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+