छत्तीसगढ़ के जंगलों में फोर्स को बड़ी सफलता, अबूझमाड़ भीषण नक्सल मुठभेड़, 30 नक्सलियों के शव बरामद
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बस्तर संभाग के घोर नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। सुरक्षाबलों में 30 नक्सलियों को मार गिराया कर दिया है।

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के में जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इसमें 30 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। सुंदरराज ने कहा कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्य बल के जवानों की फ़ोर्स को रवाना किया गया था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।
बिंदुओ में समझिये मुठभेड़ का ब्योरा
(1) थुलथुली/नेंदूर मुठभेड़ में अब तक कुल 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं , जबकि 30 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने जानकारी है l
(2) यह नक्सल विरोधी अभियान जिला दंतेवाड़ा के बारसूर पुलिस स्टेशन के ग्राम थुलथुली और जिला नारायणपुर के ओरछा पुलिस स्टेशन के ग्राम नेंदूर के जंगलों में चलाया गया है।
(3) इस अभियान में DRG दंतेवाड़ा/नारायणपुर और STF का संयुक्त टीमें शामिल थीं।
(4) मुठभेड़ शुरू होने पर CRPF अतिरिक्त बल भेजे गए थे l
(5) इस मुठभेड़ में LMG Rifle, AK 47, SLR, INSAS .303 rifle सहित सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
(5) पूर्वी बस्तर डिवीज़न के इंद्रावती एरिया कमेटी, PLGA कंपनी नंबर 06, और प्लाटून 16 के गढ़ में बड़ी सफलता है।
(6) कमलेश , नीति, कमांडर नंदू, सुरेश सलाम , मलेश , विमला एवं अन्य शेष नक्सलियों की होने की सूचना पर अभियान चलाया गया था।
(7) इस मुठभेड़ में घयाल 01 DRG जवान उपचार के लिए Evacuation किया गया गया है l नारायणपुर डीआरजी का जवान रामचंद्र यादव को बीजीएल विस्फोट से चोट आई थी। जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
(8) बस्तर संभाग के जिला दंतेवाड़ा के बारसूर पुलिस स्टेशन और जिला नारायणपुर के ओरछा पुलिस स्टेशन क्षेत्रांतर्गत के ग्राम गवाड़ी, थुलथुली, नेंदूर एवं रेंगावाया के मध्य पहाड़ी पर माओवादियो ( कंपनी नंबर 6, पूर्वी बस्तर डिवीज़न आदि) की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर ज़िला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर डीआरजी /STF की संयुक्त पुलिस पार्टी दिनांक 3/10/2024 को दोपहर् बाद रवाना हुई थी l
(9) सर्चिंग के दौरान दिनांक 04.10.2024 के दोपहर 01 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई ।
(10) गृह विभाग ने बताया कि अब तक कुल 28 नक्सलियों के अलावा 03-04 और नक्सलियों के शव बरामद होने की संभावना है l
(11) मुठभेड़ स्थल से LMG, AK 47, SLR, INSAS .303 rifle सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
(12) नक्सल अभियान में मारे गए नक्सली कमलेश, नीति, पीएलजीए कंपनी 6 कमांडर नंदूं के अलावा माड़ डिवीजन के इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 के शीर्ष नक्सली थे ।
(13)इस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने और बड़ी संख्या में और नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।
(14) बीजापुर, दंतेवाड़ा,नारायणपुर क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है। CRPF अतिरिक्त बल भेजे गए हैं l
ज्ञात हो कि अबूझमाड़ घने जंगलों से घिरा हुआ इलाका है ,जहां कुछ समय पहले तक सुरक्षा बल के जवान भी नहीं जाते थे, ऐसे घने जंगल में पहुंचे वहीं मार्गो से होते हुए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications