देश राहुल गांधी की तरफ देख रहा है, बीजेपी करती है जाति की राजनीति, काग्रेस में शामिल होकर बोले अशोक तंवर

Haryana News: हरियाणा में मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का दमन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सांसद अशोक तंवर ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर गंभीर कटाक्ष किए।

सिरसा के पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों के मन में विश्वास जागृत हुआ है और राहुल गांधी एक मजबूत प्रतिबंध के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया।

G

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को दिशा देने का कार्य किया है देश तभी आगे जाएगा, जब कांग्रेस मजबूत होगी। इतना ही नहीं तंवर ने यह भी कहा कि पूरा देश चाहता है कि राहुल गांधी भारत का नेतृत्व करें। उन्होंने हरियाणा के दलित और पिछड़ों से आग्रह किया कि कल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके हरियाणा को मजबूत करें।

अशोक तंवर ने कहा कि मेरी राजनीतिक शुरुआत कांग्रेस के साथ हुई थी। कुछ महीनो तक भाजपा के साथ था, लेकिन वहां संविधान और बाबासाहेब के प्रति वहां आस्था नहीं है। संविधान दलित नेताओं की बेकद्री होती है, अधिकार भी छीने जा रहे हैं। ज्ञात होगी अशोक तंवर ने लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी के महीने में भाजपा में प्रवेश किया था। उस वक्त वजह सामने आई थी कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा के साथ उनके मतभेद हैं।

वह सिरसा से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी और फिर भाजपा ज्वाइन की।

यह भी पढ़ें तिरुपति लड्डू विवाद की जांच करेगी SIT, सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, CM चंद्रबाबू नायडू ने किया स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+