सीएम भूपेश की सुरक्षा में 700 जवान तैनात, जंगलों में हो रही सर्चिंग, अब इस दिन करेंगे भेंट मुलाकात
कबीरधाम, 22सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का का कबीरधाम जिला रद्द कर दिया है। सीएम भूपेश प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बाद 22 सितम्बर को कबीरधाम जिले से पंडरिया से इसकी शुरुआत करने जा रहे थे। लेकिन अब सीएम यह दौरा रद्द कर दिया है। अब यह दौरा 26 सितम्बर को कबीरधाम में सम्भावित है। मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली थी। सीएम भूपेश बघेल के साथ इस दौरान क्षेत्र के विधायक और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और विधायक ममता चन्द्राकर, जिले के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्थगित किया कबीरधाम जिले का दौरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 से 21 सितम्बर तक बालोद जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने तीनो विधानसभाओं में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम भूपेश 22 सितम्बर से कबीरधाम जिले के पंडरिया पहुंचने वाले थे लेकिन अचानक यह दौरा स्थगित कर दिया गया जिसके बाद अब यह दौरा 26 से 28 सितम्बर को सम्भावित है।

दरअसल कवर्धा जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थी, सीएम भूपेश बघेल हेलिकॉप्टर के माध्यम से कबीरधाम पहुंचेंगे, लेकिन खराब मौषम के कारण हेलीकॉप्टर से यात्रा सम्भव नहीं है। जिसके चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
सीएम की सुरक्षा के 700 जवान तैनात
कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के आने से पूर्व लगभग 700 जवान तैनात किए गए हैं। जो इस क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इसके साथ-साथ जिला पुलिस बल के 300 जवानों की तैनाती , भेंट मुलाकात और रोड शो कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए की गई हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर स्वयं एसपी लाल उमेद सिंह से सीएम के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

198 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा के ग्राम इदौरी और कुकदूर में भेंट-वार्ता और जन चौपाल कार्यक्रम में सीएम लोगों से चर्चा करेंगे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को पंडरिया विधानसभा के विकास कार्यों के लिए 68 करोड़ 77 लाख रूपए के 81 कार्यों का लाकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को कवर्धा विधानसभा के विकास के लिए 122 करोड़ 4 लाख 35 हजार रूपए के 125 कार्यों का करेंगे लाकार्पण और भूमिपूजन
पंडरिया से शुरू होगी भेंट मुलाकात
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के ग्राम पंचायत इंदौरी और ग्राम पंचायत कुकदूर व 27 सितंबर शनिवार को विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू हों सकते है। इसके साथ ही सीएम कवर्धा के पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में आदिवासी-बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल भी होंगे। इन दोनों विधानसभा में आयोजित जनचौपाल की तयौरियों में जिला प्रशासन लगा हुआ था। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्रांकर अपने-अपने विधासभा में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात व जनचौपाल की तैयारियों में लगे हुए है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम द्वारा आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सीएम अब तक 16 ज़िलों में कर चुके हैं भेंट मुलाकात
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात के अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र दौरा में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा, बस्तर संभाग की 12 विधानसभा, बिलासपुर संभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा तथा रायगढ़ जिले के रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया व धरमजयगढ़, बालोद जिले की डौडीलोहारा, गुण्डरदेही और संजारी बालोद विधानसभा शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संपर्क-संवाद समाधान के ध्येय के साथ अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधी बात और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications