छत्तीसगढ़ में 66.94 फीसदी मतदान दर्ज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी किया मतदान
Chhattisgarh: लोकसभा आम चुनाव -2024 के तृतीय चरण के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।
इस दौरान मुख्य सचिव जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान दर्ज किया है। यहां तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। लोकसभाओं वार देखें, तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 67. 07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम और रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जो भी पंक्तियों में लगे थे, उन्होंने रात 7 बजे तक मतदान किया किये। छत्तीसगढ़ की जनता ने कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय किया।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh LS Election: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान संपन्न












Click it and Unblock the Notifications