छत्तीसगढ़ः नक्सलियों ने जवानों की बस को IED से उड़ाया, हमले में 5 जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack, Naxal Attack in Narayanpur, 5 jawan Martyr, 15 Jawan injured, ied blast in narayanpur, छत्तीसगढ़ नक्सली हमला, नक्सली हमले में 5 जवान शहीद, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमला

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की एक टीम पर घात लगाकर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड के तीन जवानों की शहीद होने की खबर है, जबकि करीब 12 जवानों के घायल होने सूचना है। छत्तीसगढ़ के DGP डीएम अवस्थी ने बताया कि नारायणपुर जिले में नक्सलियों की ओर से किए गए IED धमाके में तीन जवानों शहीद हो गए और कुछ जवान घायल भी हुए हैं।

Chhattisgarh Naxal Attack

Recommended Video

    Chhattisgarh: Narayanpur में नक्सलियों ने Police Bus को उड़ाया, 3 शहीद, 15 घायल | वनइंडिया हिंदी

    नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 27 डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों की बस को निशाना बनाया। घायलों में से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला कडेनार और कन्हारगांव के बीच जा रही बस पर किया गया। डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। सभी सुरक्षा दल सकुशल अपने कैंप की तरफ लौट गए थे। DRG दल ऑपरेशन करने के बाद अपने मुख्यालय की तरफ वापस जा रहा था। इसी बीच 3 IED धमाके हुए, धमाके के बाद 2 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

    डीजी नक्सल ऑपरेशन ने बताया कि 2 घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुल 5 जवान शहीद हो गए। 3 जवान गंभीर रूप से घायल है, उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। 9 जवान सामान्य रूप से घायल है उनका नारायणपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमला इतना शातिराना तरीके से किया गया कि किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। बस जब रास्ते पर थी तो नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+