कौन हैं करोड़ों के मालिक और राजनीति के माहिर खिलाड़ी किरण देव, जगदलपुर में कांग्रेस के लिए कितनी बड़ी चुनौती

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का दौर शुरू हो गया है। नामांकन के साथ प्रत्याशी अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही संपत्ति का पूरा ब्यौरा भी सरकार को दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से जगदलपुर विधायक पद के उम्मीदवार किरण देव ने नामांकन के साथ जो शपथ जमा किया है।

उसके मुताबिक वे करीब 2.43 करोड़ रूपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 51.88 लाख रूपए की संपत्ति है। इसमें जमीन, घर सहित सोना व बैंक में जमा रकम व गाड़ियों की जानकारी दी गई है।

Chhattisgarh Election 2023:

देव के नाम पर कुल 14.8770 हेक्टेयर यानि कुल करीब 36.761 एकड़ जमीन है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर केवल एक फ्लैट है। वे एलएलबी स्नातक हैं। हालांकि उनके हाथ में 2.40 लाख रूपए की रकम है, जबकि उनकी पत्नी रीना देव के हाथ में 2.50 लाख रूपए की रकम है।

किरण देव युवा नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। इसके बाद वे विभिन्न पदों पर भी अपना दायित्व निभा चुके हैं। दरअसल किरण बीते करीब 3 दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। शुरूआती दौर में जहां उन्होंने युवा नेता के रूप में खुद को स्थापित किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष के रूप में भी वे काम कर चुके हैं।

बस्तर जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी बनाए गए। इसी बीच साल 2009 में जगदलपुर नगर निगम के महापौर के रूप में निर्वाचित हुए, जहां उन्होंने 2014 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने से पहले वे भाजपा के बिलासपुर संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे।

देव सोशल मीडिया पर वे सक्रिय हैं। फेसबुक पर जहां उनके दो एकाउंट हैं, वहीं वॉट्सएप केवल एक नंबर पर ही उपलब्ध है। इसके अलावा इंस्टाग्राम व ट्वीटर (अब एक्स) पर भी उनका एकाउंट है। अपराध के मामले में उनके खिलाफ कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।

देव के पास सुकमा ब्लॉक में 3.0350 हेक्टेयर और छिंदगढ़ ब्लॉक के पाकेला में 11.842 हेक्टेयर पुश्तैनी कृषि भूमि, जिसकी कीमत 1,22,95,875 रूपए है। इसके अलावा शांतिनगर वार्ड में 2350 वर्गफीट का मकान, जिसकी कीमत करीब 90,75,000 रूपए है। जबकि पत्नी के नाम कंगोली स्थित अविनाश वुड्स में 1370 वर्गफीट का एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 34,63,000 रूपए बताई जाती है।

किरण के पास 6 लाख रूपए कीमत के 100 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। देव के नाम पर एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रूपए बताई जाती है, जिसके साथ ही एक 60 हजार कीमत की स्कूटी भी मौजूद है।

बैंक खातों में किरण देव के पास 3 खाते हैं, जिनमें एसबीआई में 83 हजार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में 454305 और बस्तर जिला सहकारी बैंक में 110924 रूपए जमा हैं। ऐसे में देव के पास कुल 648229 रूपए की रकम उनके बैंक खातों में जमा है। वहीं पत्नी के खाते में 67350 रूपए ही जमा हैं। इधर देव पूरी तरह से ऋणमुक्त हैं, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर हाउसिंग लोन के 15 लाख रूपए बकाया हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+