CG Election: बस्तर संभाग की 12 सीटों पर किस्मत आजमाएंगे 112 कैंडिडेट, इस बार बढ़ी महिला प्रत्याशियों की संख्या
Chhattisgarh Election 2023: बस्तर संभाग की 12 सीटों पर इस विधानसभा चुनाव में कुल 112 प्रत्याशी खड़े हैं। इन 112 प्रत्याशियों में से केवल 8 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 12 सीटों पर जहां 104 पुरूष प्रत्याशियों के बीच 8 महिला प्रत्याशियों ने अपनी ताल ठोंककर उन्हें पछाड़ने की तैयारी कर रही हैं।
बताया जाता है कि बस्तर संभाग की 8 महिला प्रत्याशियों में केवल एक प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार है, जबकि बाकी 7 प्रत्याशियों को विभिन्न राजनीतिक दलों से मिली टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

इधर पिछले दो चुनावों पर नजर डालें तो साल 2013 में सभी 12 सीटों पर कुल 84 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे, जिनमें सिर्फ 4 प्रत्याशी ही महिला थीं। इसके अलावा साल 2018 में कुल 97 प्रत्याशियों में से 7 प्रत्याशी महिला थीं। इस बार महिलाओं की सहभागिता में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन कुल प्रत्याशियों में केवल 7 प्रतिशत उम्मीदवार महिला प्रत्याशी हैं।
मालूम हो कि इस साल हो रहे विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग की 12 सीटों में कुल 112 उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें 8 उम्मीदवार महिलाएं हैं। बताया जाता है कि पूरे बस्तर संभाग में भानुप्रतापपुर की सीट पर सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी हैं, जिनमें 2 प्रत्याशी महिलाएं हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर अंतागढ़ की सीट पर 13 उम्मीदवार हैं, लेकिन एक भी महिला प्रत्याशी यहां से खड़ी नहीं हुई है।
इधर जगदलपुर की सीट से 11 उम्मीदवारों में से केवल एक प्रत्याशी यहां खड़ी हैं। इसके अलावा बीजापुर, दंतेवाड़ा व कोंडागांव में 1-1 और कांकेर में 2 प्रत्याशी महिलाएं हैं।
मालूम हो कि साल 2013 में कुल 84 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें से केवल 4 उम्मीदवार महिलाएं थीं। इनमें बीजापुर से नीना रावतिया ने निर्दलीय, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा ने कांग्रेस से, कोंडागांव में लता उसेंडी ने भाजपा से और कांकेर में मीरा सलाम ने बसपा से चुनाव लड़ा था। वहीं साल 2018 में 97 प्रत्याशियों में से दंतेवाड़ा से देवती कर्मा ने कांग्रेस और जया कश्यप ने निर्दलीय, जगदलपुर से यशोदा विश्वकर्मा निर्दलीय, नारायणपुर से रमशिला मंडावी ने आईपीबीपी, कोंडागांव से लता उसेंडी ने भाजपा से, केशकाल से राधिका सोड़ी ने भाकपा व अंतागढ़ से सुनीता धुर्वे मंडल ने बीवाईपीपी से चुनाव में अपनी ताल ठोंकी थी।
बीते दो विधानसभा चुनावों में जहां सक्रिय राजनीति में महिलाओं की सहभागिता में बढ़ोतरी जरूर हुई और कुल प्रत्याशियों में से 5 प्रतिशत महिला उम्मीदवार 2013 में और कुल प्रत्याशियों में से 7 प्रतिशत महिला प्रत्याशी 2018 में चुनावी मैदान में रहीं। वहीं इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में भी 7 प्रतिशत महिला उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं।
जानिए, किन सीटों पर महिला उम्मीदवार लड़ रहीं चुनाव
जगदलपुर- सरिता सिंह, आजाद जनता पार्टी
बीजापुर- ज्योति धुर्वा, निर्दलीय
दंतेवाड़ा- बेला तेलाम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी
कोंडागांव- लता उसेंडी, भारतीय जनता पार्टी
भानुप्रतापपुर- सावित्री मंडावी, कांग्रेस
निर्मला कोमरे, आजाद जनता
पार्टीकांकेर- नमिता नेताम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
पार्वती तेता, आजाद जनता पार्टी।
संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications