माता दंतेश्वरी को चढ़ाई 11 किलोमीटर लम्बी चुनरी, सीएम भूपेश और ड्रेनेक्स की बहनों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

11 km long Chunari climbed to Mata Danteshwari, Siem Bhupesh and Dranex's sisters set a world record

दंतेवाड़ा, 24 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को माता दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें 11 हजार मीटर की चुनरी चढ़ाई। इस चुनरी को मां दंतेश्वरी को अर्पित करने के लिए डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री की महिलाओं ने तैयार किया है। इस चुनरी को मंदिर में चढ़ाते ही डैनेक्स की महिलाओं और सीएम भूपेश बघेल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

g

52 शक्तिपीठो में से एक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित है। जहां दंतेश्वरी माई के विराजमान हैं। मंगलवार को दन्तेश्वरी माई के दर्शन करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनको ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई। इसी के साथ दंतेवाड़ा के डेनेक्स की बहनों और सीएम भूपेश बघेल का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पूर्व मंदसौर में नर्मदा मैया को 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह काम कर लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब माता दंतेश्वरी को अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे , तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल देखा गया।

सीएम भूपेश ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में मावली माता और भैरव जी के दर्शन भी किये। इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था।दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है , उससे उनके हुनर को पूरी दुनिया में जगह मिलेगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर मंदिर के पुजारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमें माईं दंतेश्वरी का लगातार आशीर्वाद और उनकी छत्रछाया मिल रही है।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान वह 23 मई को सीएम बस्तर संभाग के दौरे निकल गए थे । सीएम भूपेश मंगलवार को दंतेवाड़ा विधानसभा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कटेकल्याण और बारसूर में स्थानीय ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात भी करेंगे । शाम को दंतेवाड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के बाद विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और संघों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे ।

यह भी पढ़ें टीचर से पूछती थी सवाल, इसलिए कर दिया फेल,शिक्षा मंडल के सचिव बोले, बच्ची शिकायत करे, तो देखेंगे मार्कशीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+