Manoj Yadav Khajuraho: कौन हैं मनोज यादव? वीडी शर्मा के खिलाफ सपा ने खजुराहो से दिया टिकट

Khajuraho Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को इस सीट से टिकट दिया है।

खजुराहो सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है। उनका मुकाबला अब भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान सांसद विष्णु दत्त शर्मा से होगा।

VD Sharma Manoj Yadav Khajuraho Lok Sabha

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई थी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सपा ने डॉक्टर मनोज यादव पर भरोसा जताया है। शनिवार को उनका टिकट घोषित कर दिया गया। इस तरह अब खजुराहो से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मनोज यादव का मुकाबला भाजपा के घोषित प्रत्याशी बीडी शर्मा से होगा।

जानिए कौन है मनोज यादव
मनोज यादव भोपाल के निवासी है। वे मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में छतरपुर जिले के बिजावर से मनोज को टिकट दी थी, लेकिन बाद में उनकी टिकट काट दी गई थी। उसके बाद बिजावर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

खजुराहो संसदीय क्षेत्र में राजनगर, पवई, गुनौर, चंदला, पन्ना, विजयराघवगढ़, मुड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा आती हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से BJP प्रत्याशी वीडी शर्मा ने कुल 8,11,135 वोट हासिल किए थे। साल 2004 से लगातार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करती आ रही है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी इस सीट से चार बार सांसद रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+