MP election 2023: लटकाना-भटकाना कांग्रेस की फितरत, अब 100 साल सत्ता से तरसाना जरूरी, छतरपुर में बोले PM मोदी
PM Modi Visit Chhatarpur: पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार को बुंदेलखंड के खराब हालात का जिम्मेदार बताया। साथ ही बड़ा आरोप लगाया कि बुंदेलखंड़ में पूर्वजों ने अच्छे जल संवर्धन का बंदोबस्त किया था, मगर आजादी के बाद बुंदेलखंड को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसाया गया। भारत में गरीबी टूरिज्म की शुरुआत कांग्रेस ने की।
पीएम ने लोगों से वचन लिया कि जिस कांग्रेस ने पानी के लिए बुंदेलखंड के लोगों को तरसाया उसे 100 सालों के लिए सत्ता से तरसाएं। पीएम ने कहा कि बिना पानी तरसना क्या होता है, बिना सत्ता तरसना क्या होता है, ये महसूस कराने के लिए कांग्रेस को तरसाना जरुरी है।
इसके बाद ही कांग्रेस के नेताओं का दिमाग ठिकाने पर आएगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी को सजा देना जरुरी है। पीएम ने सवाल किया कि केन-बेतवा तो पहले भी बहती थी मोदी काल में तो ये बहना शुरु नहीं हुईं फिर कांग्रेस ने लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए क्यों कोशिश नहीं की क्या उन्हे मोदी का इंतजार था कि वो आएगा तभी 45 हजार करोड़ की लागत से लोगों के लिए केन-बेतवा लिंक योजना पर काम होगा।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बुंदेलखंड की मिट्टी की ताकत को कमतर करके आंका गुलामी की मानसिकता में उन्हें देश के विकास और विरासत को परे हटा दिया। छतरपुर का खुरचन, जटाशंकर मंदिर, भीमकुंड, और कई वाटर फॉल्स की जिक्र करते हुए कहा कि ये विरासत उन्होंने नजरअंदाज किया, रानी दुर्गावति भी उन्हें नजर नहीं आईं। दिल्ली से सब कुछ शुरु होता था और दिल्ली में ही खत्म होता था,अगर कभी वो दिल्ली से बाहर विदेशी दोस्तों को लेकर जाते थे, तो देश की गरीबी दिखाते थे।
आम के पौधे से हाथी नहीं बांधे जाते का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े वादों पर यकीन नहीं किया जा सकता कांग्रेस ने कई राज्य में लोगों को मीठा जहर देना शुरु कर दिया है।एक राज्य में मुफ्त बिजली का वादा किया और आज वो उसे पूरा नहीं कर पाई, वहां बिजली कटौती से लोगों के रोजी रोजगार छिन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए उन्होंने देश की गरीबी को टूरिज्म बना दिया साथ ही कहा कि कांग्रेसी सजधज कर कुपोषण के शिकार बच्चों के साथ फोटो खिंचाते थे, मगर मोदी सरकार उन बच्चों को पोषण आहार दे रही है, गरीबों के घर में कुछ कांग्रेस जाकर खाना खाते थे और विडियो फोटो निकालते थे, उन्हे, सरकार अब मुफ्त अनाज दे रही है,गरीबों को भोजन मुहैया करा रही है,कोरोना काल में भी मैने गरीब के बच्चों को भी भूखे पेट नहीं सोने दिया।
पीएम मोदी ने गारंटी दी कि हर झुग्गी झोपड़ी वाले लोगों को सरकार घर मुहैया कराएगी,पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को घर दिया जाएगा।कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर ना बने इसके लिए सारे जतन किए, उन्होंने तो राम को काल्पनिक बना दिया था,मोदी ने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि देश में बच्चे अपनी भाषा में पढ़कर भी डॉक्टर, इंजिनियर बन सके।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications