Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा विलुप्त प्रजाति का भेड़िया, ट्रैप कैमरे में तस्वीर हुईं कैद

Panna Tiger Reserve: भारतीय भेड़िया प्रजाति संकट की स्थिति में है। इसे वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम के तहत विलुप्त जीव श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इस भेड़िया का कैमरे में कैद होना सुखद खबर है।

Panna Tiger Reserve: मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व अपनी उपलब्धियों की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है।अमानगंज रेंज में विलुप्त प्रजाति के जंगली भेड़िया की वापसी हुई है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भेड़िया देखा गया हैं। राष्ट्रीय उद्यान द्वारा निगरानी के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरे के माध्यम से जंगली भेड़िया की तस्वीर सामने आई हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघो के साथ-साथ गिद्दों ओर तेंदुए के लिए भी जाना जाता है और अक्सर ही यहां नई-नई प्रजाति के वन्य जीवो को भी कैमरा ट्रेप में देखा है। ऐसे ही पन्ना टाइगर रिजर्व में एक विलुप्त होती प्रजाति के भारतीय भेड़िये को कैमरा ट्रेप में देखा गया है।

Panna Tiger Reserve Wolf 1

फील्ड डायरेक्टर बृजेन्द्र झा ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय भेड़िया को दुनिया का सबसे लुप्तप्राय और विकासवादी प्रजाति में से एक है। ये अलग भूरे या ग्रे भेड़िया की आबादी में से एक हैं।

अध्ययन से पता चलता है कि भारतीय भेड़िये,भेड़ियों के सबसे प्राचीन जीवित वंश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।भारतीय भेड़िये तराई भारत और पाकिस्तान तक ही सीमित है। यह घास के मैदानों में मुख्य रूप से निवास करता है। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप में रहकर ही शिकार करते है और किसी भी वन्यजीव को जिंदा खाना ही पसंद करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+