Panna Tiger Reserve: बाघों के अलावा 7 तरह के गिद्धों का घर है यहां, बड़ी संख्या में पाए जाते हैं जटायु के वंशज

Panna Tiger Reserve: गिद्ध देश ही नही पूरी दुनिया से खत्म हो रहे है। कई प्रजातियाॅ तो 95 फीसदी से अधिक खत्म हो चुकी है। इन्हे बचाने के लिये दुनियाॅ भर के देश चिन्तित है। फिर भी इनकी संख्या मे लगाता गिरावट आ रही है।

पन्ना टाइगर रिर्जब मे इनके महत्व को पहचानने और इन्हे बचाने के लिये अनोखी पहल की गई है।जिसमे प्राइवेट पार्टनर सिप के आधार पर इन्हे गिनकर जागरूकता फैलाने 16 से 18 फरवरी तक सभी स्थानो को चिन्हित करके इसकी गणना की गई।

Panna Tiger Reserve 7

जिसमे 13 जगह से आये जानकार प्रक्रति प्रेमी दिन रात जंगल मे रहकर गणना की इसमे स्थानीय 4 प्रजातियो के साथ 3 प्रबासी प्रजातियाॅ मिली है। कुल 7 प्रजातिया इस टाइगर रिजर्व में मौजूद है। हर साल की अपेक्षा इस साल बल्चरो की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है और उम्मीद है कि इस पन्ना टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक गिद्ध पाए जाएंगे जो कि अपने आप में रिकॉर्ड होगा

हालांकि देश दुनिया में गिद्ध समाप्त हो रहे हैं और पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्ध अपने आप में संख्या बढ़ा रहे हैं। इसे प्रकृति के संतुलन में सबसे ज्यादा मदद मिल रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रकृति का नेचर ही ऐसा है कि कई हजार किलोमीटर की दूरी नाप कर गिद्ध यहां अपना रहवास बनाते हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र कुमार झा कहते हैं कि हमें इनको संरक्षित करने के लिए पहल करनी चाहिए हालांकि वह अनुकूलता पन्ना टाइगर रिजर्व में मौजूद है जिसके कारण गिद्ध यहां बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+