Panna News: बाप-बेटे के हत्यारे कुएं को किया कैद, प्रशासन ने बैठाया पहरा, ONGC करेंगी गैस की जांच
पन्ना जिले में बाप-बेटे के हत्यारे एक कुएं को प्रशासन ने सील करा दिया है। दरअसल इस कुएं में बोरवेल से जहरीली गैस निकल रही है, जिससे किसान और उसके बेटे की मौत हो गई थी। कलेक्टर ने कुएं को सील कराकर ओएनजीसी को कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस की जांच करने कहा है। पुलिस और प्रशासन ने कुएं को चारों तरफ से पॉलीथिन से ढंककर चारों तरफ पत्थर व कांटे बिछा दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहनगर थाना क्षेत्र की परसवारा ग्राम पंचायत के के लुधगवां गांव में बीतेदो दिन पहले किसान मर्रू सिंह और उसके बड़े बेटे कल्याण सिंह गुलजार सिंह खेत पर गए थे। कुएं में बोरवेर की मोटर निकालने उतरे मर्रू और बेटे गुलजार का कुएं में दम घुट गया था। कुएं से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था।
पन्ना जिले शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवारा के ग्राम लुधगवां में शुक्रवार की सुबह कुएं के बोरवेल से जहरीली गैस के रिसाव के कारण पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से कुएं के बोरबेल को सील करवा दिया है। कुएं के आसपास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जहरीली गैस की जांच के लिए ओएनजीसी को पत्र लिख दिया गया है।
कलेक्टर ने खुद संज्ञान लेकर कुआं सील कराया
पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी की टीम एवं पुलिस बल घटनास्थल को घटना स्थल पर भेजकर जहरीली गैस उगलने वाले कुएं को सील करा दिया है। कुएं के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था करवाई गई। कांटे आदि लगवा दिए गए हैं ताकि लोग इसके पास न पाएं। कुएं को पॉलीथिन से ढंक दिया गया है, ताकि गैस आसपास न फैले। कलेक्टर ने इस मामले में एक पत्र ओएनजीसी को लिखा है, ताकि विशेषज्ञों की टीम आकर पता लगाए कि कुएं के गर्भ से कौन सी जहरीली गैस निकल रही है और इस स्रोत कहां-कितना है।












Click it and Unblock the Notifications