'बहुत गोरा-चिट्टा है', बागेश्वर धाम में बंदर की खूबसूरती पर मोहित हुई उड़ीसा की महिला
Bageshwar Dham News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने 4 साल के बच्चे को काट लिया। लेकिन बच्चे की मां बेटे का दर्द भूल कर बंदर पर मोहित हो गई है।
दरअसल 4 साल का आदित्य अपनी माँ सुष्मिता के साथ उड़ीसा से चलकर बागेश्वरधाम दर्शन करने आया था, जिस पर वहां घूम रहे बंदर ने हमला कर दिया और झपट्टा मारकर उसके हाथ पर काट लिया। घायल बच्चे को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि बंदर की सुंदरता और खूबसूरती की बात हम नहीं बल्कि बच्चे की मां कर रही है। वह ख़ुश होकर और मुस्कुराते हुए बताती है कि इतना सुंदर और खूबसूरत बंदर उसने आज तक अपने जीवन में नहीं देखा। महिला ने कहा मेरे बच्चे को काटने वाला बंदर इतना खूबसूरत था कि देखते ही बन रहा था। वह बहुत गोरा-चिट्टा बिल्कुल सफेद, बेदाग किसी विदेशी की तरह लग रहा था।
महिला सुष्मिता के बताने के तरीके और फेस एक्सप्रेशन और प्रजेंटेशन से ऐसा लग रहा था कि बंदर की सुंदरता पर इतनी फिदा हुई कि उसकी खूबसूरती के आगे वह अपने बच्चे पर हुए हमले को भूल सी गई। महिला इस घटना से उतनी दुःखी और परेशान नहीं थी जितना कि होना चाहिए था।घटना के बाद ऐसा लगा जैसे वह बंदर की खूबसूरती पर महिला मोहित हो गई हो, और अपने बच्चे पर आई परेशानी को भूल गई हो।
इस मामले के बाद महिला ने जिला अस्पातल में रेबीज का इंजेक्शन ना होने का आरोप भी लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे अपने बच्चें के इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिले और उन्हें 500 रुपए खर्च करके बाजार से इंजेक्शन और दवाएं लानी पड़ी। महिला का आरोप है कि जब जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का यह हाल है, तो ग्रामीण क्षेत्र का क्या हाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications