Chhatarpur: MP-UP पुलिस की बाॅर्डर मीटिंग, फरार अपराधियों की सूची एक-दूसरे को सौंपी

Madhya Pradesh और Uttar Pradesh के सीमावर्ती इलाकों में दोनों राज्यों के सीमावर्ती पुलिस थानों की पुलिस आपस में संबंध स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाएगी। बीते रोज छतरपुर जिले के नौगांव में बाॅर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।

Chhatarpur एमपी-यूपी पुलिस की बाॅर्डर मीटिंग

सेना की तरह अब एमपी-यूपी के सीमावर्ती जिलों की पुलिस भी अब बाॅर्डर मीटिंग पर जोर रहे रही है। यूपी में चुनावों के मद्देनजर अपराधों पर अंकुश लगाने और धरपकड़ के लिए एमपी के बुंदेलखंड के नौगांव में एमपी-यूपी पुलिस के अधिकारियों ने बाॅर्डर मीटिंग की है।

जानकारी अनुसार छतरपुर के नौगांव सर्किट हाउस में छतरपुर और यूपी के महोबा जिले के आला पुलिस अधिकारियों सहित सीमावर्ती दोनों राज्यों के थाना पुलिस की संयुक्त रुप से बाॅर्डर मीटिंग आयोजित की गई। इसमें दोनों राज्यों के सीमावर्ती थाना पुलिस ने एक-दूसरे थानों, स्टाफ के अधिकारियों मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों का आदान प्रदान किया गया। सबसे अहम बात दोनों जिलों की पुलिस ने एक-दूसरे के इलाके के फरार वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान किया।

एमपी-यूपी पुलिस की बाॅर्डर मीटिंग

Recommended Video

      सागरः पुलिस की एंट्री से मची खलबली,दुल्हन शादी के लिए अड़ी..जानें माजरा

      यह भी पढ़ेंः अरे, यह क्या? खतरनाक सांप के फन को मुंह में कैसे दबा लिया...

      बाॅर्डर के सीमावर्ती इलाकों में बैरिकेट्स लगाकर पुलिस चैकिंग होगी
      जानकारी अनुसार मीटिंग में उत्तरप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर महोबा पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। जिले के फरार वारंटियों, अपराधियों की सूची प्रदान की गई। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बार्डर के मार्गों पर व्यवस्थित बैरिकेट्स लगाकर पुलिस चेंकिग करने, समीपवर्ती गांवों के रास्तों से अवैध शराब, मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी पर विशेष निगाह रखने के लिए टीमें गठित करने के संबंध में चर्चा की गई और अधिकारियों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+