MP की यह जेल वर्षों से प्यासी, नगर पालिका नहीं दे रही नल कनेक्शन

Chhatarpur जिला जेल इन दिनों पानी के संकट से जूझ रही है। जेल प्रबंधन ने चार दफा नगर पालिका में आवेदन जमा कराया, लेकिन नपा नल कनेक्शन नहीं दे रहा। कैदियों और जेल प्रशासन को टैंकरों पर आश्रित होना पड़ता है।

छतरपुर की जेल प्यासी, नगर पालिका नहीं दे रही नल कनेक्शन

मध्य प्रदेश की छतरपुर जिला जेल संभवतः एकमात्र ऐसी जेल होगी जो भीषण जल संकट से जूझ रही है। एक तो यहां क्षमता से अधिक कैदी रखे गए हैं, ऊपर से गर्मी का सीजन आते ही यहां पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। जेल प्रशासन बार-बार नगर पालिका में पेयजल के लिए आवेदन कर चुका, लेकिन नपा है कि कनेक्शन देने से भी कतरा रही है।

जेल प्रशासन के अनुसार छतरपुर जिला जेल में वर्तमान में 465 कैदी मौजूद है। इसमें 18 महिला बंदी व 2 बच्चे शामिल हैं। कैदियों और जेल प्रशासन को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की किल्लत हो रही है। जेल परिसर में जलस्रोत के रुप में दो ट्यूबबेल हैं, जिनमें से एक सूख चुका है, तो दूसरा भी दम तोड़ने की कगार पर है। जेल में पानी की जरूरत के लिए रोजाना 12 टेंकर पानी खरीदना पड़ता है, यह भी नाकाफी हो रहा है।

Recommended Video

      सीहोर: पानी नहीं है भैया, पानी दे दो...महिला का VIDEO हो रहा वायरल

      दो साल में चार दफा जेल प्रशासन आवेदन दे चुका, नपा ने कनेक्शन नहीं दिया
      जेल प्रशासन द्वारा स्थानीय मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार बीते दो साल में नगर पालिका प्रशासन को नए नल कनेक्शन के लिए 4 दफा आवेदन किए जा चुके हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया। बात करने पर बस आश्वासन देकर मौन साध जाते हैं। इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ ओमपाल भदौरिया का तर्क है कि मेरे सामने अभी तक जेल प्रशासन का नल कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं आया है। हम टीम भेजकर नल के लिए सर्वे व जांच करा लेंगे। जल्द ही कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+