मप्र के खजुराहो में मछलियों की खुली लूट, जानिए क्या है माजरा, पढ़िए खबर
MP के खजुराहो के ननोरा तालाब में सैकड़ों लोग मछलियों की लूट मचाए हैं। कुछ दिनों से तो तालाब के अंदर-बाहर मेला सा लगा है, जिसको जहां जगह मिली मछलियां पकड़ने तालाब में उतर गया...

मप्र में विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के ननोरा तालाब में इन दिनों अजीब तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। तालाब के चारों तरफ सैकड़ों लोग दिख रहे हैं। तालाब के अंदर भी पानी में उतरकर सैकड़ों लोग अलग-अलग साधनों से मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। यहां लोग मछलियों की लूट मचाए हैं...
Recommended Video
दरअसल खजुराहो स्थित ननोरा तालाब को खाली किया जा रहा है। इसका जीणोद्धार होना है। तालाब को जैसे-जैसे खाली किया जा रहा है, पानी घट रहा है और मछलियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इनको पकड़ने की खुली छूट मछुआरों को दी गई है, जिस कारण यहां सैकड़ों लोगों का जमघट लग रहा है और मछलियां लूटने लोगों में होड़ सी लगी है। जिसको जितनी मछली मिल जाए वह ले जाए...यहां लोग जाल, झोला, तौलिया, बोरी, जेब, पेंट के अंदर तक मछलियों को भरकर ले जा रहे हैं।
तालाब की डी-सिल्टिंग और पिचिंग होना है
जानकारी अनुसार ननौरा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत तालाब की खुदाई और चारों तरफ पिचिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत पानी को खाली किया जा रहा है, जिससे लोगो की भारी भीड़ तालाब में जुट गई है। स्थानीय मछुआरों का कहना है कि जीवन में पहली बार ऐसा मौका मिला हैं क्योंकि पहले बड़े लोग ठेका लेते थे और हमें मछलियां ही नहीं मिल पाती थीं, अब पूरा तालाब खुला है।












Click it and Unblock the Notifications