अनोखी शादी: इटली के दूल्हे ने शादी के लिए अपनाया सनतान धर्म, हिंदू रीति रिवाज से दुल्हन की भरी मांग

International Marriage In Khajuraho: मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में देसी दुल्हन और विदेशी दूल्हे का विवाह चर्चा में है। खजुराहो की लड़की ने इटली के अपने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाई और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

खास बात इटली से आए दूल्हे ने विश्व प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सनातन धर्म अपनाया, हिन्दू बने फिर खजुराहो के पंडित परिवार की बेटी से विधि-विधान से विवाह की रस्में निभाई।

Italian groom married in Khajuraho

सबसे खास बात दोनों परिवारों के सदस्य इस अनूठे विवाह में शामिल हुए। विवाह के दौरान मंडप, मायना, हल्दी, मेहंदी रस्म, टीक सहित बारात, वरमाला और फिर सात फेरे और कन्यादान की रस्में भी निभाई गई है।

जानकारी मुताबिक खजुराहो के रहने वाले समाजसेवी पंडित सुधीर शर्मा की बेटी सरिता शर्मा इटली में यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसी दौरान उसे इटली के गुईदो से प्रेम हो गया था। दोनों परिवारों को जब पता चला तो उन्होंने दोनों के शादी की अनुमति प्रदान कर दी। तय किया गया कि विवाह खजुराहो में हिन्दू रीति-रिवाज से होगा।

दोनों परिवारों के लोगों की मौजूदगी में इटली के गुईदो बीते रोज अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए इटली से बारात लेकर खजुराहो पहुंचे थे। उन्होंने विवाह के पहले हिन्दू धर्म ग्रहण किया और उनका हिन्दू नाम गोविंद शर्मा हो गया।

इटली अपनी दुल्हन से विवाह करने खजुराहो आए दूल्हे गुईदो के साथ उनके माता-पिता, रिश्तेदार, सगे संबंधी एवं मित्रों खजुराहो आए थे। यहां तीन दिन तक विवाह पूर्व के मेंहदी, हल्दी, ओली-फलदान सहित अन्य रस्में निभाई गईं। संगीत का कार्यक्रम भी हुआ।

रविवार को खजुराहो में इटली दूल्हे और विदेशी मेहमानों संग शर्मा परिवार के लोगों के साथ बारात निकाली गई। इसमें हिन्दू परिधान, स्वाफा बनकर बाराती शामिल हुए। गुईदो जो अब गोविंद शर्मा बन गए वे घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन सरिता के घर पहुंचे थे। विदेशी मेहमानों ने खुशी और आनंद के साथ विवाह के आयोजन, संस्कार और रस्मों को निभाया।

भगवान मतंगेश्वर के सामने हिन्दू धर्म अपनाया

बेटी के पिता पंडित सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दामाद इटली के गुईदो हैं, जिन्होंने विवाह से पूर्व हिन्दू धर्म अपना लिया है। उनको नया नाम पंडित गोविंद शर्मा दिया गया है। मतंगेश्वर मंदिर में भगवान के सामने हिन्दू धर्म अपनाया। वे उनका छायाचित्र भी अपने घर में स्थापित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+