Anokha Virodh: लाखों की कार को बैलगाड़ी बनाकर सड़कों पर घुमाया, बार-बार खराबी से परेशान था किसान

लग्जरी कंपनी Renault की Duster कार में बार—बार खराबी और कंपनी के डीलर द्वारा सर्विस न दिए जाने से आहत किसान ने कार को बैलगाड़ी बनाकर सड़कों पर घुमा दिया। उसे छतरपुर से झांसी तक कार में बैल बांधकर तान यात्रा निकाल दी।

Chhatarpur, लग्जरी कार डीलर ने किया परेशान तो बैलगाड़ी से खिंचवाई कार

छतरपुर के एक किसान ने लाखों रुपए खर्च कर झांसी स्थित डीलर से लग्जरी कार खरीदी थी। कार में बार-बार एक ही खराबी सामने आ रही थी। कंपनी का डीलर कार को बार-बार झांसी बुलवा रहा था। समय और पैसा खर्च होने के बावजूद परेशानी कम न हुई तो किसान ने कार को बैलगाड़ी बनाकर 'तान यात्रा' निकालकर कार को शहर की सड़कों पर बैलों से खिंचवाकर अपना गुस्सा ​जताया।

प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी Renault की लग्जरी Duster कार बार-बार बिगड़ रही थी। नई कार को छतरपुर से झांसी ले जाने में होने वाली परेशानी और झांसी के डीलर द्वारा कस्टमर को सर्विस न दिए जाने से किसान दिलीप शर्मा का पारा चढ़ गया। कंपनी के डीलर का विरोध और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए किसान ने कार के आगे बैल बांध दिए और उसे बैलगाड़ी बनाकर, कार के बोनट और चारों तरफ 'तान यात्रा' के पोस्टर चिपकाकर सड़क पर कार का जुलूस निकाल दिया। किसान की कार को बैलगाड़ी की तरह बैलों द्वारा खींचकर छतरपुर से झांसी ले जाते हजारों लोगों ने देखा और डीलर तक बात पहुंची तो वह सकते में आ गए। किसान ने कार को छतरपुर से इसी तरह झांसी तक खिंचवाया है।

Recommended Video

      छतरपुर: नई कार को बैलों ने पहुंचाया एजेंसी, देखिए रोचक मामला

      Renault Duster

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+