Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhatarpur News: एमपी में चौंकाने वाली घटना, पेड़ से बंधे मिले पुरुष और महिला के अधजले शव, मायके आई थी मृतक

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेड़ से एक महिला और पुरुष के अधजले शव जंजीर से बंधे मिले हैं। शवों की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

पुलिस ने पेड़ पर जंजीर से बंधे दो शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम से लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि ये मामला छतरपुर के लवकुश नगर का है। लवकुश नगर एसडीपीओ समेत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

Half-burnt bodies found tied in chains

प्रथम दृश्यता के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला पुरुष के हाथों को जंजीरों से बांधकर उन्हें पेड़ से बांधा और बाद में उन्हें जला दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

एसडीपीओ नवीन दुबे के जानकारी मुताबिक मृतकों की पहचान हो गई है। आगे की जांच के लिए अन्य टीमें बुलाई जा रही हैं। मृतक युवती की उम्र करीब 29-30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार से ही लापता थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है। महिला लवकुश नगर के वार्ड नंबर 15 की निवासी बताई जा रही है।

मृतक पुरुष गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी गांव का बताया जा रहा है। दोनों के शव पेड़ों से जंजीर से बंधे थे और जंजीर में ताला लगा था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास ही दोनों के मोबाइल और एक ईयरफोन मिले। इसके साथ ही महिला का पर्स भी घटनास्थल पर मिला और कुछ पैसे भी बिखरे मिले हैं। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+