Chhatarpur News: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने कराई हत्या, बोरे में बंद कर कुएं में फेंका शव
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
मोहन प्रजापति हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग निकलकर सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करने की साजिश रची थी और प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया।

यही नहीं, लाश को बोरे में बंद करके कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शव 5 मई को कुएं से निकाल लिया था। अब पुलिस ने प्रेमी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के एसपी अगम जैन ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी की, प्रकाश बम्होरी थाना इलाके के ग्राम मुड़हरा में रहने वाला मोहन प्रजापति तीन साल पहले शैलेश नगाइच का ट्रैक्टर ड्राइवर था। शैलेश की नजर मोहन की पत्नी पर पड़ गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। शक होने पर मोहन का अपनी पत्नी से विवाद होने लगा और मोहन ने शैलेश के यहां से ड्राइवर का काम छोड़ दिया था।
इसी बीच, 17 अप्रैल 2024 को मोहन मजदूरी करने के लिए गुजरात जीवन यापन करने के लिए चला गया था। इसकी जानकारी प्रेमी शैलेश को देते हुए पत्नी ने मोहन की हत्या करने कि साजिश रच ली थी। प्लानिंग के तहत ही शैलेश ने अपने रिश्तेदार (साले) बाबू उर्फ विष्णु और आशीष पचौरी के साथ मिलकर मोहन की हत्या कर दी और लाश को एक कुंए में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गया था।
उधर, मामले की जांच कर रही छतरपुर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश के महोबा पहुंची। सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
वहीं, अपने पति की हत्या का प्लान करने वाली पत्नी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम में घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications