नशे में धुत लड़की ने सड़क पर मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों से भी की बदसलूकी; हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शराब के नशे में धुत एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती बीच सड़क पर ड्रामा कर रही है।
वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी गाली-गलौज कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब लड़की को संभालने की कोशिश की तो युवती ने पुलिस को भी गालियां देने लगी। फिलहाल लड़की अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी अनुसार पूरा मामला शनिवार रात करीब 9: 30 बजे का है। शहर की पन्ना नाका स्थित कलेक्टर बंगला पास नेशनल हाईवे पर बीच सड़क पर शराब के नशे में एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
वहीं, जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां महिला देर रात 2 बजे रात तक रुकी, उसके बाद अस्पताल से भाग गई है। पुलिस को जानकारी लगने पर दोबारा अस्पताल के बाहर रोड से महिला को पकड़ कर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला नशे की हालत में लग रही थी। न ही उसने सही नाम बताया न ही उपचार करने दिया, कुछ देर तक उसे अस्पताल में रोका गया, उसके बाद वह अस्पताल से भाग गई। पुलिस उसे दोबारा पकड़कर थाने ले गई ऐ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से महिला दोबारा भाग गई थी, जिसे थाने में लाए हैं अभी भी वह ड्रामा कर रही है। महिला सही नाम पता नहीं बता रही है नशे की हालत में लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications