पत्नी पर नजर रखने बेडरूम-बाथरूम में लगवाए CCTV कैमरा, पति के खिलाफ थाने पहुंच गई महिला
छतरपुर में एक शिक्षक ने पत्नी पर नजर रखने के लिए घर के बेडरूम और बाथरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। पत्नी को यह नगवार गुजरा और वह पति पर पराई महिला से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गई।

Chhatarpur में पति-पत्नी के बीच सीसीटीवी कैमरा विवाद छिड़ गया। एक ही घर की चारदिवारी में अलग-अलग कमरों में रह रहे पति-पत्नी में तलाक का केस चल रहा है। इधर पति ने बेडरूम व बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। पत्नी ने निजता भंग करने और पति पर एक शिक्षिका से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
छतरपुर के सीताराम कॉलोनी निवासी रेखा शर्मा ने अपने शिक्षक पति अरविंद शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है कि उसने घर में बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगवा रखे हैं। पति ने उससे तलाक का केस लगाया है और चाहता है कि वह बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली जाए। इसी कारण उसकी निजता भंग करने और प्रताड़ित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। रेखा का आरोप है कि उसने पहले थाना पुलिस को भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, जिसके बाद वह एसपी के पास शिकायत लेकर आई है। एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने तत्काल इस मामले की जांच करने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं।
पति का स्कूल की महिला शिक्षक से अवैध संबंध का आरोप
पुलिस की रेखा शर्मा द्वारा दी गई शिकायत में उसने आरोप लगाए हैं कि उसके पति अरविंद शर्मा मुकरमा स्कूल में पदस्थ हें। वहां पदस्थ एक महिला शिक्षक से उसके अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह उससे छुटकारा चाहता है और तलाक का केस भी लगाया है। मामला कुटुम्ब न्यायालय में विचाराधीन है। रेखा का आरोप है कि पति चाहता है कि वह दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली जाए। रेखा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह न घर छोड़ेगी न पति को तलाक देगी।
Recommended Video
पति का आरोप,उसकी मां व उसे मारती है
इधर रेखा के पति अरविंद शर्मा से जब स्थानीय मीडिया ने बात की तो उसने नई कहानी बता डाली। अरविंद का आरोप है कि उसकी पत्नी रेखा उसे व उसकी मां अर्थात सास के साथ मारपीट तक करती है। वह मां को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास भी कर चुकी है, वह जान देने की धमकी देती है। घर में CCTV कैमरे उसने मां के कमरे और जिस कमरे में वह खुद सोता है, उस कमरे के बाहर लगवाए हैं, ताकि वह मां के साथ गलत न कर सके या खुद व बच्चों के साथ कोई जानलेवा हरकत न कर दे। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications