कौन थे छतरपुर के BSP नेता महेंद्र गुप्ता? जिनकी सरेआम गोली मारकर की गई हत्या

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बहुजन समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या के बाद मंगलवार को समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने ईशानगर थाने का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पत्थर उठाए और थाने पर हमला बोल दिया।

हत्याकांड का मामला बिगड़ता देख थाने पर एएसपी विक्रम सिंह परिहार पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को शांत कराया। सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह पुरानी रंजिश की ओर संकेत दे रही हैं।

BSP leader Mahendra Gupta murder

बताते चलें कि सोमवार की रात महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराज मैरिज गार्डन में विवाह कार्यक्रम में आया था, जहां पर मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

महेंद्र गुप्ता बहुजन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता थे और पिछले 2 बार से बीएसपी की टिकट पर बिजावर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। महेंद्र गुप्ता पूर्व में ईशानगर से सरपंच भी रहे हैं। यही वजह है कि गांव के आस-पास महेंद्र गुप्ता की अच्छी पकड़ थी। दलित समाज में महेंद्र गुप्ता के अच्छे खासे समर्थक थे।

महेंद्र गुप्ता के समर्थन में प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि वह गरीबों के नेता थे और हमेशा दलित और गरीबों के लिए खड़े रहते थे। महिलाओं का यह आरोप है कि जब उनके नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई तो उनके और उनके परिवार के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।

मामले में छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह के जानकारी अनुसार कुछ महिलाओं और समर्थकों ने उत्तेजना में आकर घेराव कर नारेबाजी की है, जहां तक पथराव करने की बात है तो वीडियो देखेंगे और मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

परिजनों के अनुसार महेंद्र गुप्ता पिछले कई वर्षों से बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर ही घर से निकलते थे। हमलावरों को भी यह बात पता थी। इसी वजह से हमलावरों ने महेंद्र गुप्ता के सिर में गोली मारी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया सिर में एक गोली और कई छर्रे मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+