Panna News: लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी, भाई जीजा के साथ मिलकर दी खौफनाक सजा
पन्ना में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मृतक ने एक लड़की को उसकी पर्सनल फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी थी।
Panna News: पन्ना पुलिस ने सुडौर में हुये अंधे हत्याकांड का महज 48 घंटो में खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि मृतक के द्वारा एक लड़की की पर्सनल फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।
काफी समझाने के बाद भी जब मृतक नही माना तो लड़की के भाई एवं जीजा के द्वारा उसे बुलाकर पहले तो उसके साथ मरपीट की फिर सिर में पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी।

इस सनसनीखेज मामले के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिक भाई और जीजा रवि चौधरी उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल दो मोबाइल एवं एक घड़ी जप्त की है।
बतादें की विगत दिनांक 8 जनवरी 2024 को उमेही नाला स्टाप डेम के नीचे पानी में हर्षित सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी मंझगवा शेख की संदिग्ध अवास्था में लाश मिली थी जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी और महज 48 घंटो में मामले का खुलासा किया।












Click it and Unblock the Notifications