Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bageshwardham: दिव्य दरबार में अर्जी से पहले आ गए यमदूत, पंडाल में ही निकला महिला का दम

छतरपुर के बागेश्वरधाम में बीते रोज दिव्य दरबार के पंडाल में बैठी एक बीमारी महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थी।

बागेश्वरधाम में राजस्थान से आई बीमार महिला की निकली जान

Bageshwardham: (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में अर्जी लगाने राजस्थान के जयपुर से आई एक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला की दरबार में अर्जी तो नहीं लग पाई, उसके पहले ही यमदूत आ गए। महिला का पति पंडाल में घंटो विलाप करता रहा। बाद में महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बागेश्वर धाम के दरबार में अर्जी राजस्थान के जयपुर से आई 30 वर्षीय नीलम सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह की दरबार के पंडाल में मृत्यु हो गई थी। पति देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी को किडनी की बीमारी थी ओर वह गरीब होने के कारण बड़ी जगह इलाज भी नहीं करवा पा रहा था। बीमारी को ठीक कराने की आस में वह दिव्य दरबार में अर्जी लगाने आया था। पत्नी नीलम पंडाल में हाजिरी लगने की आस में बैठीं थी, इसी दौरान अचानक उसे तकलीफ बढ़ गई और वहीं उसकी जान निकल गई। सुबह तक वह ठीक थी और भोजन भी किया था, अचानक समझ ही नहीं आया क्या हो गया।

Recommended Video

    छतरपुर : बागेश्वर धाम में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

    हड़कंप मचा तो स्वयं सेवकों ने मोर्चा संभाला
    भरे पंडाल में अर्जी लगाने के लिए बैठी नीलम की मौत के बाद मौके पर जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। हालांकि मंदिर के स्वयं सेवकों ने मोर्चा संभाला और देवेंद्र की मदद करते हुए पत्नी के शव को उठवाकर गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि यहां पर देवेंद्र अकेले ही विलाप करता नजर आया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+