Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के भाई का अब फायरिंग करते Video, आचार्य प्रमोद कृष्णम का करारा तंज Tweet

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वही FIR के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शास्त्री पर करारा तंज कसा। जिससे बहस और बढ़ गई है।

firing

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: चमत्कारिक दावों के जरिए बड़ी बहस में घिरे मध्य प्रदेश छतरपुर के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की अब उनके भाई की वजह से किरकिरी हो रही हैं। छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें पंडितजी का भाई शालिग्राम कट्टे से फायर करता नजर आ रहा है। इससे पहले तमंचा लहराते दबंगई करते वीडियो ने बवाल मचाया। उस पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। वही आचार्य प्रमोद कृष्णम भी इस बहस का हिस्सा बन गए है। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ करारा तंज कसा।

dhirendra

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के मामले में शुरू हुआ उनके छोटे भाई का एपिसोड बहस का नया मुद्दा बन गया है। शालिग्राम गर्ग का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शालिग्राम अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में घुसता नजर आ रहा है। हाथ में कट्टा थामे शालिग्राम को कुछ लोग रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे है, लेकिन वह दबंगई दिखाते हुए भीड़ के बीच हवाई फायर कर देता हैं। इससे पहले वायरल हुए वीडियो में तमंचा लहराते नजर आया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पहले वीडियो ने जब तूल पकड़ा और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं हुई, तो खुद पंडितजी को सफाई देना पड़ा। बागेश्वर धाम वाले ऑफिशियल ट्वीटर हैंडिल से उन्होंने अपने बयान का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'जैसा जो करेगा, सो भरेगा'। इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर एफआईआर होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सबका भविष्य बताने वाले 'बाबा' जी ख़ुद अपने भाई का 'भविष्य' नहीं जान पाए। किसी भूत-प्रेत ने भी 'पहले' नहीं बताया कि FIR दर्ज़ होने वाली है'। वहीं भीम आर्मी की संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शालिग्राम की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़े- Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री का किसान नेता राकेश टिकैत देखना चाहते है चमत्कार, Jabalpur में दी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+