Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री का किसान नेता राकेश टिकैत देखना चाहते है चमत्कार, Jabalpur में दी चुनौती
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर जारी बहस थम नहीं रही। चमत्कार और उसके दावों के मुद्दे पर अब किसान नेता राकेश टिकैत की एंट्री हुई है। जबलपुर पहुंचे टिकैत ने शास्त्री को खुली चुनौती दी।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri miracl: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के चमत्कारी दावों पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने एंट्री ली है। एमपी के जबलपुर पहुंचे टिकैत खुला चैलेंज देते हुए बोले कि यदि धीरेन्द्र शास्त्री के चमत्कार में इतना दम है, तो वह देखना चाहते है। देश की तमाम समस्याओं को शास्त्रीजी अपने चमत्कार से दूर करके दिखाए। अदालतों में भी कई मुकदमें लंबित पड़े है, उनका निराकरण करवाकर बताएं।

चमत्कार और कई तरह के दावों पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर शुरू हुई बहस थम नहीं रही। एक तरह से बहस की सुनामी बढ़ती ही जा रही है और किसी न किसी बड़े चेहरे की इस मुद्दे पर एंट्री हो रही है। अब किसानों के चर्चित नेता राकेश टिकैत इस बहस में कूद पड़े है। मध्य प्रदेश के जबलपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे टिकैत बोले कि देश में कई तरह की गंभीर बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। यदि धीरेन्द्र शास्त्री के चमत्कार में इतनी दम है तो वह फ़ौरन उन समस्याओं को हल करके बताए। इतना ही नहीं टिकैत ने अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए लोग सालों से इंतजार कर रहे है, ऐसे मुकदमों का भी शास्त्रीजी अपने चमत्कार से निराकरण करवाए।

आपको बता दें इससे पहले महाराष्ट्र के श्याम मानव ने धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती दी थी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कहा था कि ऐसे चमत्कारिक लोगों की देश को जरुरत है। जोशीमठ में आ रही दरारें भरने और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए चमत्कार करने की बात कही थी। वहीं एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह भी खुली चुनौती दे चुके है। इसके जबाब में धीरेन्द्र शास्त्री ने रायपुर में दरबार लगाया था, जहां लाइव अपने चमत्कार का प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। जिसमें एक निजी टीवी चैनल के उस रिपोर्टर के सवाल बताए थे, जो उनका बीते हफ़्ते भर से कवरेज कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications