वोटिंग से एक दिन पहले शशिकला का नाम वोटर लिस्ट से कटा, बोलीं- जिम्मेदार अधिकारियों की खैर नहीं

चेन्नई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की सबसे विश्वसनीय वीके शशिकला का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है और ये घटना तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले हुई। हैरानी वाली बात ये है कि वीके शशिकला को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। इस मामले में शशिकला ने अपने कानूनी सलाहकार से सलाह भी ली है कि वो अब आगे क्या कर सकती हैं।

Sasikala

Recommended Video

      Tamil Nadu Election 2021: वोटर लिस्ट से हटाया गया VK Sasikala का नाम, होगी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी

      ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लेंगे एक्शन- शशिकला के वकील

      शशिकला के वकील एन राजा एस पांडियन ने कहा है कि वो (शशिकला) इस बात से काफी दुखी हैं कि उनकी बिना जानकारी के उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। एस पांडियन ने कहा है कि हम इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानून कार्रवाई की शुरुआत करेंगे। आपको बता दें कि शशिकला का नाम चेन्नई की लाइट्स विधानसभा सीट की मतदाता सूची में था।

      जनवरी 2019 में ही हट गया था शशिकला का नाम- पांडियन

      वहीं शशिकला के वकील का कहना है कि अधिकारियों ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में संशोधन के समय 31 जनवरी, 2019 को ही हटा दिया था। हालांकि इसके बारे में उन लोगों को पिछले महीने ही पता चला है।

      चुनाव अधिकारी ने दी सफाई

      NDTV की खबर के मुताबिक, शशिकला का नाम वोटर लिस्ट से हटने को एक 'साजिश' करार दिया जा रहा है, लेकिन एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया है कि 66 वर्षीय शशिकला का नाम हटाने में हमारी कोई साजिश नहीं है, बल्कि उन्हें (शशिकला) ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए था कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है भी या नहीं।

      आपको बता दें शशिकला जनवरी 2021 में ही जेल से रिहा हुई थीं। वो आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले चार साल से जेल में थीं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+