अफ्रीकी शख्स हेरोइन लेकर भारत आया, पेट में छिपा रखे थे 86 कैप्सूल, चेन्नई एयरपोर्ट पर धरा
चेन्नई। दक्षिण भारतीय महानगर चेन्नई के एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट के आॅफिसर्स ने करोड़ों की हेरोइन जब्त की। ये हेरोइन अफ्रीकी देश तंजानिया के रहने वाला शख्स लाया था। उसने हेरोइन के 86 कैप्सूल पेट में छिपाए हुए थे। हालांकि, जब चेन्नई एयरपोर्ट पर उसकी चेकिंग हुई तो उससे संदिग्ध वस्तु का अलर्ट मिला।

कस्टम आॅफिसर्स ने आज बताया कि, यह घटना 14 जुलाई की है। हालांकि, इस बारे में जानकारी आज सार्वजनिक की गई। अधिकारियों ने कहा, "एक नागरिक जो तंजानिया का रहने वाला था। वो हेरोइन को 86 कैप्सूल में छिपाकर लाया था। इन कैप्सूल को उसने अपने पेट में छिपाया था। इन कैप्सूल का वजन 1.266 KG था। उससे कुल 8.86 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।













Click it and Unblock the Notifications