तमिलनाडु में श्रीलंकाई सेना की गोलीबारी में घायल हुआ एक मछुआरा, समुद्र में मछली पकड़ने गई थी मछुआरों की टीम

चेन्नई, अगस्त 02। श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में तमिलनाडु का एक मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना नागपट्टिनम इलाके की बताई जा रही है। कथित रूप से नौसेना के अधिकारियों ने मछुआरों की नाव पर फायरिंग की, जिसमें एक मछुआरा घायल हो गया।

Fisherman

समुद्र में मछली पकड़ने गए थे मछुआरे

नागापट्टिनम मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के अक्कराईपेट्टई और कीचनकुप्पमलेट्स के दस मछुआरे 28 जुलाई को नागापट्टिनम बंदरगाह से एक मशीनीकृत नाव में से समुद्र में उतरे। ये लोग वहां मछली पकड़ने के लिए गए थे। तभी श्रीलंकाई नौसेना के अफसरों की नजर इन मछुआरों पर पड़ गई। इसी दौरान श्रीलंकाई अफसरों ने उन मछुआरों पर गोली चला दी।

'कई नावों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला'

मछली पकड़ने गई टीम के एक मछुआरे का दावा है कि उन्हें सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे श्रीलंकाई नौसेना ने घेर लिया था और उन्हें यह कहकर छोड़ने का आदेश दिया कि उन्होंने समुद्री सीमा पार कर ली है। मछली पकड़ने गए एक मछुआरे का कहना है कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने क्षेत्र में कई नावों पर हमला करना शुरू कर दिया। पहले, उन्होंने पत्थर फेंके और फिर गोलियां चलाईं। एक गोली हमारी नाव की ओर आई और एक हिस्से को छेदती हुई कलाइसेलवन नामक मछुआरे को लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घायल मछुआरे का इलाज नागपट्टिनम के एक अस्पताल में चल रहा है। नागपट्टिनम के जिलाधिकारी डॉ अरुण थम्बुराज ने अस्पताल का दौरा कर प्रभावित मछुआरों का हाल चाल जाना। तटीय सुरक्षा समूह की पुलिस के अलावा मत्स्य विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+