तमिलनाडु: AIADMK उम्मीदवार ने धोए जनता के कपड़े, कहा- जीता तो सबको दिला दूंगा वॉशिंग मशीन
चेन्नई: विधानसभा चुनाव के बीच तमिलनाडु की फिजा इन दिनों बदली-बदली सी नजर आ रही है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हुई है। ऐसे में वोटर्स को लुभाने के लिए उम्मीदवार कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही कुछ एआईएडीएमके उम्मीदवार ने किया, जिन्होंने इलेक्शन कैंपेन के दौरान सरेआम लोगों के कपड़े धोए।

Recommended Video
पूरा मामला तमिलनाडु के नागापट्टिनम का है, जहां सोमवार (22 मार्च) को एआईएडीएमके उम्मीदवार थंगा काथीरवन ने सबके सामने जमीन पर बैठकर लोगों के कपड़े धोए। इस दौरान उनके समर्थक भी उनके साथ मौजूद थे। वहीं उन्होंने चुनाव जीतने पर लोगों को वॉशिंग मशीन देने तक का भी वादा कर दिया, जिससे लोगों को कपड़े धोने में किसी तरह की परेशानी ना हो।
इधर, इंडिया मक्कल मुनेत्र काची (आईएमएमके) रोबोट से चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी की सिंबल भी रोबोट है। वहीं कई उम्मीदवार अपने माथे पर चुनाव चिन्ह बनावाकर लोगों से वोट मांग रहे है। इससे पहलेमक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हासन ने भी आटो रिक्शा से चुनाव प्रचार किया था। तमिलनाडु की डीएमके और एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से कई लुभावने वादे किए है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें पर एक चरण में छह अप्रैल को वोटिंह होगी, जिसकी गणना 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications