Video: चेन्नई में AIADMK की बैठक में हंगामा, ओ पन्नीरसेल्वम के ऊपर फेंकी गईं बोतलें

चेन्नई, 23 जून। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार को बुलाई गई एआईएडीएमके की बैठक हंगामे में बदल गई। बैठक के दौरान मंच पर खड़े पार्टी के कोऑर्डिनेटर और पूर्व डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम के ऊपर बोतलें फेंकी जाने लगीं।

Recommended Video

    AIADMK Council Meeting: Panneerselvam पर अपनो ने ही क्यों फेंकी बोतलें | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    AIADMK

    ये बैठक चेन्नई के श्रीवारू वेंकटचलपति पैलेस में हो रही थी। वहीं बोतलें फेंके जाने के बाद ओ पन्नीरसेल्वम हाल से बाहर चले गए।

    ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ओ पन्नीरसेल्वम और संयुक्त कोऑर्डिनेटर ई पलानीस्वामी के बीच पार्टी को नियंत्रण में लेने को लेकर संघर्ष चल रहा है। यही वजह है कि बैठक में एजेंडे के 23 प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी क्योंकि पलानीस्वामी के समर्थक एक नेतृत्व की मांग पर अड़े रहे। वहीं बैठक के लिए अध्यक्ष चुने गए डॉ तमिलगमन हुसैन ने बताया कि पार्टी की महापरिषद की अगली बैठक 11 जुलाई को होगी।

    नारेबाजी के बीच महापरिषद की बैठक शुरू होने के साथ ही 23 पूर्व-निर्धारित प्रस्तावों को पारित करने के लिए पेश किया गया। हालांकि इन्हें महापरिषद ने खारिज कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए षणमुगम ने घोषणा की कि सभी प्रस्तावों को "सामान्य परिषद द्वारा खारिज कर दिया गया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+